👁 0 views Views
हापुड, सीमन /सुरेश जैन (ehapurnews.com) :शान्तिकुज, हरिद्वार से आई टोली के नायक बाल स्वरुप शर्मा ने न्यू शिवपुरी में रजत सिंघल तेलवालों के आवास पर बुधवार को कहा कि गायत्री उपासना से मनुष्य के सभी प्रकार के दुःख दूर होते हैं। घरों में सुख शांति वैभव आता है। गायत्री मंत्र का नियमित जाप हर प्रकार से मनुष्य को लाभ पहुंचाने वाला है। टोली नायक शौलाना,मुबारिकपुर,अयादनगर गायत्री शक्ति पीठों के भ्रमण के उपरांत हापुड़ आये थे।उनके साथ शांति कुंज के ब्रजमोहन महतो,गायत्री शक्ति पीठ, शौलाना के संचालक रामकिशन शर्मा, राकेश शर्मा, बृजभूषण त्यागी, सतीश गोयल थे। रजत सिंघल, सुमन जैन सिंघल, सुरेश चन्द्र जैन ने टोली का स्वागत किया।
वाहनों में जीपीएस न होना चोरों के लिए फायदेमंद सौदा, लगवाने के कॉल करें: 8979003261



























