हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों में लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बनाए रखने के लिए शासन ने कमर कस ली है। इसके जनपद के 44 गांवों में ओवरहेड टैंक बनाने का निर्णय लिया गया है।
जल निगम के अधिशासी अभियंता विनय रावत ने बताया कि शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए जनपद हापुड़ के 44 गांवों में ओवरहेड टैंक बनाने की स्वीकृति मिल गई है और इनके निर्माण हेतु 120 करोड़ रुपए भी दे दिए गए है। ओवरहेड टैंक का निर्माण गांव हिम्मतपुर से शुरु होगा और जल्दी की अन्य गांवों में शुरु हो जाएगा।
इन गांवों में बनेंगे ओवरहेड टैंक- जनपद हापुड़ के तीन ब्लाकों से चयनित गांवों का वितरण इस प्रकार है।
हापुड़ ब्लाक के गांव- अल्लीपुर मुगलपुर, मीरपुर मजरा, अल्लाबक्सपुर, आलमपुर, रसूलपुर, अब्दुल्लापुर बसंतपुर, बझीलपुर, दस्तोई, बड़ौदा हिंदवान, दादरी, भटियाना, महमूदपुर, मलकपुर, नान।
धौलाना ब्लाक के गांव- दौलतपुर ढिकरी, समाना, हिम्मनगर, भोवापुर, हसनपुर लौधा, कमरुद्दीनगर, जादोपुर, नगंल उदय रामपुर।
सिम्भावली ब्लाक के गांव- बीरमपुर, अटूटा, दत्तियाना, हिम्मतपुर, फरीदपुर गौसाई, मोहम्मदपुर, राजपुर मढैया, सैना, टोडरपुर, बंगौली।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई हैं कि शुद्ध पेयजल आपूर्ति से रोगों से भी मुक्ति मिलेगी।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342























