👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की श्रंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सोमवार को हापुड़ में आयोजित एक समारोह में देश के शहीदों को याद किया गया। यह आयोजन नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभागार में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने की।
भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता परिषद के परिसर में स्थित शहीद स्तम्भ पर गए और पुष्प अर्पित कर देश के बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

































