हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश को आजाद कराने के लिए चलाए गए स्वाधीनता संग्राम आंदोलन के दौरान शहीद हुए हापुड़ के चार बलिदानियों को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
हापुड़ के सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि आशुतोष आजाद, नरेशचन्द शर्मा, ललित अग्रवाल, दिनेश शर्मा, रामलाल आदि गुरुवार की देर शाम को अतरपुरा चौपला पर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे और दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बता दें कि 11 अगस्त को जब हापुड़ में अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे के साथ जुलूस निकाला जा रहा था उस समय अंग्रेज पुलिस ने देशभक्त आंदोलनकारियों पर गोलियां चला दी। गोलियां लगने से चार देश भक्त लाला मांगे लाल वैश्य, रामस्वरूप जाटव, अगन लाल व गिरधारी लाल ठठेरे शहीद हो गए। शहीद स्मारक पर आज भी गोलियों के निशान हैं।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509



























