हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बाबू जी को उनकी प्रथम पुण्य तिथि पर रविवार को हापुड़ में भाजपाइयों ने उन्हें याद कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. पायल गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, भूतपूर्व चेयरमैन मालती भारती, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे आदि ने बाबू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अदा की गई बाबूजी की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। बाबूजी कभी किसी पर दोषारोपण नहीं करते थे बल्कि स्वयं जिम्मेदारी ले लेते थे।
हापुड़ कैमिस्टस एंड ड्रगिस्टस वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), हापुड़ की ओर से सभी केमिस्ट साथियों और क्षेत्रवासियों को ७५ वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
























