हापुड़ के बलिदानियों को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वाधीनता संग्राम के दौरान शहीद हुए हापुड़ के चार बलिदानियों को हापुड़ के नागरिकों ने शहीद स्मारक पर पहुंच कर मोमबत्ती जलाकर व पुष्प अर्पित कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बता दें कि स्वाधीनता संग्राम के दौरान 11 अगस्त 1942 को हापुड़ में निकाले जा रहे अंग्रेजों भारत छोड़ों नारे के साथ जुलूस पर अंग्रेज सरकार की पुलिस ने गोलियां चला दी थी जिस कारण लाला मांगे लाल वैश्य, आंगन लाल शर्मा, रामस्वरुप जाटव तथा गिरधारी लाल ठठेरे शहीद हो गए। इन शहीदों की स्मृति में अतरपुरा चौपला पर शहीद स्मारक स्थापित है। शुक्रवार की शाम को हापुड़ के नागरिक शहीद स्मारक पर एकत्र हुए और हापुड़ के बलिदानियों को याद कर उन्हें अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























