हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतपुर के जंगलों में गन्ने के खेत के किनारे बारहसिंघा का सिर पड़ा हुआ देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खेत स्वामी गुरविंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की. बताया जा रहा है कि खेतों में बारहसिंघा का सिर सहित कुछ अवशेष मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है. गांव के जंगल में तीन दिन पूर्व एक बारहसिंघा के अवशेष जंगल में पड़े मिले थे जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























