👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव वहापुर ठेरा में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में बाधा बने धार्मिक स्थल को सोमवार की शाम प्रशासनिक टीम ने हटा दिया। धार्मिक स्थल के कारण हाईवे का निर्माण कार्य रुका हुआ था। तहसीलदार सीमा सिंह ने बताया कि क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। गांव बहापुर ठेरा के जंगल में स्थित एक धार्मिक स्थल बाधा बना हुआ है जिसे लेकर कई बार पत्राचार किए गए। ग्रामीणों से वार्ता के पश्चात धार्मिक स्थल को हटा दिया गया है और धार्मिक स्थल के हटने से गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में तेजी आ जाएगी। साथ ही धार्मिक स्थल के लिए दूसरे स्थान पर भूमि उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया है।

































