ई हापुड़ न्यूज की वर्षगांठ पर धर्माचार्य, समाजसेवी, राजनेताओं ने दिया आशीर्वाद










ई हापुड़ न्यूज की वर्षगांठ पर धर्माचार्य, समाजसेवी, राजनेताओं ने दिया आशीर्वाद

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद की खबरों का डिजिटल प्लेटफार्म ई हापुड़ न्यूज की तृतीय वर्षगांठ पर वक्ताओं ने अतिथि पद से बोलते हुए कहा कि ईहापुड़ न्यूज ने जनपद भर की खबरों को एक प्लेटफार्म पर एकत्र कर उन्हें जनता, शासन व प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर एक श्रेष्ठ कार्य किया है। अब एक क्लीक पर ई हापुड़ न्यूज के माध्यम से जनपद हापुड़ की समस्त खबरें उपलब्ध हो जाती है। समारोह की अध्यक्षता श्री बाला जी मंदिर हापुड़ के पीठाधीश्वर श्री यशवर्धनाचार्य जी महाराज ने की। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करके किया।

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिला पंचायत बदायूं की भूतपूर्व चेयरमैन पूनम यादव, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, यू.पी. सिक्ख मिशन हापुड़ के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह, समाजसेविका अलका निम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.सुनील त्यागी ने कहा कि डिजिटल पत्रकारिता ने अखबार की दुनिया में एक बदलाव लाकर तहलका मचा दिया। समाज के सभी वर्गों की खबरें निष्पक्षता के साथ ईहापुड़ न्यूज दे रहा है। पत्रकार जादीयता का जहर घोलने वाली खबरों से बचें और क्षेत्र की समस्याओं को उठाकर उनके निराकरण हेतु सकारात्मक खबरें दें।

ईहापुड़ न्यूज के मुख्य कार्यकारी निदेशक व उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार सत्य प्रकाश सीमन ने संस्थान के उद्देश्यों व भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि वह सकारात्मक खबरों पर विश्वास करते है।

समारोह में अतिथियों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विभूतियों  डा.दिनेश खत्री, थाना प्रभारी दलीप विष्ट व संजय पांडे तथा प्रतिमा त्यागी, उद्यमी अशोक छारिया व नंद किशोर खाद वाले तथा व्यापारी नेता बिजेंद्र पंसारी, अमित शर्मा टोनी, एडवोकेट पवन गुर्जर, डा.मुकेश सैनी, बीना वर्मा, पत्रकार अशोक तोमर, अमित कुमार व संजय कश्यप को पटका, माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में समाज सेवी नरेंद्र कुमार अग्रवाल (एटीएमएस), बिजेंद्र कुमार गर्ग लोहे वाले, वैश्य महिला सेवा समिति की जिलाध्यक्ष अर्चना कंसल, डा.पुष्पा गर्ग, स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह, राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डा. रेणु देवी सहित बड़ी तादाद में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288








Related Posts

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!