👁 0 views Views
हापुड़,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): हापुड़ के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार में धार्मिक आयोजन होंगे।
जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन ने बताया कि 9मार्च को जैन तीर्थंकर भगवान चन्दापरभु जी का मोक्ष कल्याणक है उस दिन आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार में निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा तथा चन्दापरभु विधान पाठ का आयोजन होगा। सांगानेर से पधार रहे परवीन जैन शास्त्री इसे सम्पन्न करायेंगे।फागुन शुक्ल अष्टमी 10मार्च से 18मार्च तक सिंह चक्र महामडल विधान पाठ का आयोजन परवीन जैन शास्त्री साँगानेर के सानिध्य में होगा। उन्होंने जैन समाज के अनुयायियों से धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।
MOBILE EXCHANGE OFFER
BUY & SELL OLD MOBILE PHONES
MOBILE FUSION :
📲 7409166666 📲 8979766582


























