👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के परिषदीय सरकारी स्कूलों में तैनात रसोइयों को नवंबर के मानदेय के लिए बजट मिल गया है जिससे 1463 रसोइयों को राहत मिलेगी। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा विभाग को 30 लाख 14 हजार रुपए का बजट मिला है जिसके पश्चात रसोइयों के खाते में धनराशि भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।
बता दें कि परिषदीय सरकारी स्कूलों में तैनात रसोइयों का नवंबर और दिसंबर का अभी तक मानदेय नहीं मिला है जिसके चलते वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। रसोइयों का नवंबर का मानदेय विभाग को प्राप्त हो गया है जिसके पश्चात अब जल्द ही रसोइयों के खाते में नवंबर का मानदेय पहुंचेगा।
GPS लगाएं गाड़ी चोरी होने से बचाएं: 8979003261






























