हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सामयिक परिवेश अंतरराष्ट्रीय पटल के बंगाल इकाई में कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान बंगाल ई पत्रिका का विमोचन भी किया गया। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़ कर एक रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक गोयल ने की। काव्यपाठ करने वालों में निलम अग्रवाल खड़गपुर, डॉ.सुमन मेहरोत्रा मुजफ्फरपुर बिहार, रामनिवास तिवारी आशुकवि निवाड़ी मध्य प्रदेश, अनंत राम चौबे अनन्त जबलपुर मध्य प्रदेश, डॉ.मीना कुमारी परिहार बिहार, ईश्वर चंद्र जायसवाल संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश, मीनू सरदाना, निवेदिता सिंह, किशनलाल कहार, डॉ.किरण जैन रहे।
सभी प्रतिभागी साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाओं से पटल को सुसज्जित किया। उनकी रचनाओं ने सामयिक परिवेश बंगाल पटल को एक नई ऊंचाई प्रदान की। कार्यक्रम में अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रही सविता राज मुजफ्फरपुर बिहार ने भी अपनी रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का विराम मीना कुमारी परिहार बिहार के आभार ज्ञापन से हुआ।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

































