एक अनूठे काव्य संग्रह सुधियों का वृंदावन का विमोचन












एक अनूठे काव्य संग्रह सुधियों का वृंदावन का विमोचन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अनेक काव्य मंचों को सुशोभित करने वाली मशहूर कवयित्री डा.पुष्पा रानी गर्ग द्वारा सृजित काव्य संग्रह सुधियों का वृंदावन का लोकार्पण रविवार की रात को हापुड़ मे आयोजित एक भव्य समारोह में अतिथियों द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद् डा. हेमलता अग्रवाल ने की और मुख्य अतिथि साहित्यकार व शिक्षाविद् डा. देवकी नंदन शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति डा. विजय लक्ष्मी अग्रवाल व वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश सीमन, डा.राजेश कुमार मंगला आदि ने दीप प्रज्जवलित करके समारोह का शुभारंभ किया।

सुधियों का वृंदावन का लोकार्पण करने के बाद अतिथियों ने कहा कि डा.पुष्पा रानी गर्ग का यह काव्य संग्रह एक ऐसी कविताओं का संग्रह है जिसमें उनके द्वारा रचित कविताएं देश प्रेम, नारी सशक्तिकरण, भाषा प्रेम, वात्सल्य, श्रृंगार, आध्यात्म तथा प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाता है। साहित्य और आध्यात्म एक दूसरे के पूरक है। वक्ताओं ने राष्ट्रभाषा हिंदी को सशक्त बनाने के आह्वान किया। डा.पुष्पा गर्ग ने कहा कि सुधियों का वृंदावन मेरे जीवन के अनुभवों, संघर्षो और संवेदनाओ का पुष्प गुच्छ है। यह दिन मेरे जीवन का सपना साकार होने का दिन है। समारोह का संचालन डा. ईश्वर सिंह तेवतिया व ममता शर्मा ने संयुक्त रुप से किया।

समारोह में अतिथियों के साथ-साथ व्यापारी नेता बिजेंद्र पंसारी व ललित अग्रवाल, बिजेंद्र गर्ग लोहे वाले, समाज सेविका अर्चना कंसल, डा. योगेश गोयल, कवि रामआसरे सहित नारी शक्ति को शाल, पटका व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह के संयोजन का दायित्व संभाल रहे अनिल कुमार, मंयक कुमार गुप्ता, लिली आहूजा, अंजू सिंघल, राजीव सिंघल, राजीव कंसल, प्रिया कंसल, पंकज गर्ग, रेखा गर्ग आदि ने उपस्थित रह कर समारोह की गरिमा को बढ़ाया।

मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733










  • Related Posts

    पेड़ की ओटक में अवैध निर्माण

    🔊 Listen to this पेड़ की ओटक में अवैध निर्माण हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एचपीडीए की शह पर मोदीनगर रोड पर एक व्यवसायिक भवन का निर्माण तेजी से हो रहा है…

    Read more

    प्रॉपर्टी के दलाल ने करोड़ों रुपए हजम किए

    🔊 Listen to this प्रॉपर्टी के दलाल ने करोड़ों रुपए हजम किए हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अवैध कॉलोनी का मकड़जाल अमरबेल की तरह फैलता ही जा रहा है। हापुड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेड़ की ओटक में अवैध निर्माण

    पेड़ की ओटक में अवैध निर्माण

    प्रॉपर्टी के दलाल ने करोड़ों रुपए हजम किए

    प्रॉपर्टी के दलाल ने करोड़ों रुपए हजम किए

    अटल गौरव पार्क के शौचालय के हालात बेहद खराब

    अटल गौरव पार्क के शौचालय के हालात बेहद खराब

    गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी

    गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी

    रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग का मिला शव पीएम को भेजा

    रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग का मिला शव पीएम को भेजा

    गन्ने से लदी बुग्गी के नीचे आने से किसान की दर्दनाक मौत

    गन्ने से लदी बुग्गी के नीचे आने से किसान की दर्दनाक मौत
    error: Content is protected !!