हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दे दना दन हेलमेट चल रहे हैं. वायरल वीडियो में देखें तो दो लोग हेलमेट से वार कर रहे हैं जबकि कुछ के हाथों में लाठी डंडे हैं और जिसके पास कुछ नहीं वह लात घूंसों का इस्तेमाल कर रहा है. वायरल वीडियो पिलखुवा थाना क्षेत्र के लखपत की मढैया का बताया जा रहा है जहां किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए.
एक दूसरे पर घूंसों की बरसात करने वाले यह लोग रिश्तेदार हैं जो अपनी रिश्तेदारी को बखूबी निभा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार लखपत की मढैया में एक घर में पहुंचे रिश्तेदारों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते मामला बिगड़ गया और कहासुनी ने मारपिटाई का रूप ले लिया जिसके हाथ में जो आया उसने उसे ही हथियार बना लिया. पुलिस का कहना है कि मामले की कोई जानकारी नहीं है. वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.




























