चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की एमएड, एलएलएम, बीपीएड, एमपीएड में 19 मई से पंजीकरण












चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की एमएड, एलएलएम, बीपीएड, एमपीएड में 19 मई से पंजीकरण

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को और से सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए स्नातक के बाद अब अन्य पाठ्यक्रमों के पंजीकरण भी शुरू किए जा रहे हैं। पिछले स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू करने के बाद अब विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार 19 मई को एमएड, एलएलएम, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। उक्त पाठ्यक्रमों के पंजीकरण के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर सोमवार को लिंक सक्रिय हो जाएगा। जो विद्यार्थी उक्त चारों पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वह सोमवार से पंजीकरण करा सकते हैं।

विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थी अपना विवरण भरने में सावधानी बरतें। इस वर्ष समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण हो रहे हैं। पंजीकरण पोर्टल पर दिए गए निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ने के बाद ही विवरण भरें। पंजीकरण फार्म में 10वीं और 12वीं की मार्कशीट के अनुरूप ही अपना नाम, जन्म तिथि भरें। अपना ई-मेल आइडी वहीं डालें जो निरंतर इस्तेमाल कर रहे हों। साथ ही मोबाइल नंबर भी अपना ही डालें। मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी का वेरिफिकेशन पंजीकरण के दौरान ही होगा। एक मोबाइल नंबर पर तीन पंजीकरण होंगे जबकि एक ई-मेल आइडी पर केवल एक ही पंजीकरण हो सकेगा। इसलिए ई-मेल आइडी पर विशेष सतर्कता बरतें, जिससे सही ई-मेल आइडी लिखी जाए।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल मार्केटिंग में बनाएं करियर: 9899140180











  • Related Posts

    खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 54 लाख रुपए का खाद्य तेल किया सीज

    🔊 Listen to this खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 54 लाख रुपए का खाद्य तेल किया सीज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने…

    Read more

    सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

    🔊 Listen to this सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यासहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज पर लोक…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!