क्षेत्रीय अध्यक्ष खोजेंगे हापुड़ में भाजपा की हार की वजह










क्षेत्रीय अध्यक्ष खोजेंगे हापुड़ में भाजपा की हार की वजह

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पश्चिमी क्षेत्र की उन निकाय सीटों पर पराजय मिलने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की है, जहां भाजपा सत्ता में थी। हापुड़ नगर पालिका परिषद, जनपद गाजियाबाद की खोड़ा, मुरादनगर, लोनी व बड़ौत शामिल है।

इन सीटों पर भाजपा के हार के कारणों का पता लगाने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया को एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। यह रिपोर्ट वह प्रदेश हाईकमान को सौंपेगे। हारी हुई सीटों पर भाजपा प्रदेश हाई कमान स्थानीय भाजपा नेताओं से अच्छा खासा नाराज है। नगर पालिका परिषद हापुड़ की सीट तो भाजपा की प्रतिष्ठा बनी थी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं हापुड़ आकर जनसभा को सम्बोधित करके गए थे।

हापुड़ कीसीट पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, भूतपूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, सहित भाजपा की नगर इकाई व धुरंधर नेताओं का कोई जादू मतदाताओं पर नहीं चला। भाजपा नेताओं से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं व भाजपा समर्थकों ने खुलकर बसपा के हाथी की जमकर वोट डाला और बसपा प्रत्याशी पुष्पा ने भाजपा प्रत्याशी डा.सोमती केन को पराजित कर दिया। यह पहली बार देखने को मिला जब बसपा की वोट हर बूथ पर निकली और भाजपाई देखते रह गए। ये सभी बूथ भाजपा के गढ़ थे।

एक बार फिर भाजपा की पराजय की वजह गिना देते है। नगर पालिका परिषद हापुड़ के पांच वार्डो में सभासद पद हेतु प्रत्याशी न उतासा। परिषद के अन्य वार्डो में समर्पित कार्यकर्ताओं को टिकट न देना और बागियों को मनाने के प्रयास न करना। पैसा लेकर टिकट वितरण की अफवाहों का अनदेखा करना। परिषद में भाजपा के शासनकाल में लोगों की समस्याओं का निबटारा न होना। भाजपा नेताओं को स्वयं को ईमानदार साबित करना और पत्रकारों को ब्लैक मेलर बताना। संगठन में दागदारों को औहदे देना।

नगर पालिका के कर्मचारियों का भाजपा नेताओं ने नाखुश होना और ठेकेदारों के भुगतान न होना। चेयरमैन पद प्रत्याशी से भी लोगों में नाराजगी थी। ये ऐसे खास कारण है जिनसे भाजपा समर्थक व कार्यकर्ता नाराज थे और उन्होंने बसपा के पक्ष में मतदान किया है। जनपद हापुड़ के पूरे भाजपा संगठन में फेर बदल की जरुरत है।

ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130








Related Posts

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज गुरुवार से रमजान माह शुरु हो गया। रमजान का प्रथम दिन होने के कारण मुस्लिम भाइयों ने रोजा रखा। रमजान माह में…

Read more

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईटी से स्थित मून बेवरेज कंपनी के दो प्रमुख प्लांट पर ईडी और आयकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

फुलेरा दूज पर्व मनाया

फुलेरा दूज पर्व मनाया

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत
error: Content is protected !!