हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा, अतरपुरा चौराहा समेत विभिन्न मार्गों पर रेड लाइट लगाई गई लेकिन यह रेड लाइट अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। हालात तो यह है कि कई जगह से तो रेड लाइट ही गायब हो गई हैं सिर्फ पोल बचे हैं जिनपर पक्षियों ने डेरा जमा लिया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
हापुड़ में सोमवार के दिन अक्सर वाहनों का दबाव सड़कों पर बढ़ जाता है। यातायात पुलिसकर्मियों के भी जाम खुलवाने में पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में रेड लाइट एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है जिसे कई वर्ष पहले विभिन्न चौराहों पर लगाया तो गया लेकिन यह खस्ताहाल हालत में है जो लगने के कुछ ही दिन तक प्रयोग में लाई गई। उसके बाद से यह रेड लाइट खराब हालत में पड़ी है। यदि रेड लाइटों को दुरुस्त किया जाए तो यातायात व्यवस्था को संभालने में जरूर सहायता मिलेगी।





























