👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। जनपद में स्वस्थ्य होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 91.34 प्रतिशत हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की शाम तक 1351 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं और 109 केस एक्टिव हैं, जबकि कोरोना से पीड़ित 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मास्क अवश्य लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और बेवजह घरों से बाहर न निकलें।





























