
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एक स्कूल इन दिनों टीसी देने के नाम पर 500 रुपए वसूल रहा है। अभिभावक चक्कर काटने को मजबूर हैं लेकिन स्कूल प्रबंधन अपनी तानाशाही पर अड़ा हुआ है और टीसी देने के नाम पर रूपयों की मांग कर रहा है। रुपए न देने पर अभिभावकों को स्कूल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। यह वही स्कूल है जिसका रास्ता फ्रीगंज रोड से होकर भी गुजरता है।
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एक स्कूल शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। तगासराय निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी स्कूल में पढ़ती थी। अब वह टीसी लेने के लिए स्कूल के चक्कर काटने को मजबूर है। स्कूल वाले टीसी नहीं दे रहे। इसके बदले 500 रुपए मांगते हैं। 500 रुपए न देने पर आजकल की बात कर रहे हैं जिसकी वजह से पीड़ित काफी ज्यादा परेशान है। आपको बता दें कि स्कूलों ने यह धंधा बना लिया है जो टीसी के नाम पर वसूली कर रहे हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700































