👁 0 views Views
कच्ची शराब का धंधेबाज मौके से फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आबकारी टीम ने थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नयागांव, अब्दुल्लापुर, चकलाठीरा में छापामारी की। इस दौरान टीम ने दो केनों में 25 व 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की और 5 किलो ग्राम लहन को मौके पर नष्ट कराया। आरोपी मौके से फरार हो गए।
एक सटीक सूचना पर आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे ने विभागीय टीम के साथ नयागांव, अब्दुलापुर चकलाठीरा में छापेमारी की और नाले के किनारे छिपा कर रखी गई दो केनों में शराब बरामद की। आरोपी मौके से फरार हो गए। आबकारी निरीक्षक ने थाना गढ़मुक्तेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























