हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत दशहरा पर्व के अवसर पर रावण का वध कर उसका दहन किया गया। रावण दहन को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आए। श्री स्वामी शिवनारायण मंदिर द्वारा रामलीला का मंचन किया गया जहां राजीव प्रताप उर्फ राजीव ने राम लक्ष्मण का तिलक किया। इस दौरान करीब 20 फीट ऊंचा रावण देखने के लिए विभिन्न गांव के लोग यहां पहुंचे। रावण का दहन मनीष सिंहल ने किया।
वहीं बाबूगढ़ में करीब 30 फीट ऊंचे एक और रावण का दहन नगर पंचायत डाकघर के पास हुआ। यहां पर रावण दहन बाबूगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर, कपिल सिंघल, पंकज गर्ग ने किया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रावण का दहन हुआ जहां बच्चों ने जमकर आनंद लिया। रावण दहन देखने के लिए लोग शाम को ही मैदान में पहुंचे और डेरा डाल लिया।
गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…
Read more


























