हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व हापुड़ जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में हर्षोल्लास के साथ परम्परागत ढंग से मनाया गया। भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया तो वहीं रामलीला मैदान में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ में हर्ष की लहर दौड़ गई। रावण, मेघनाथ और कुंभ करण के पुतले धुं-धुंकर जल उठे। बुधवार को विजय दशमी के पर्व पर लुहारी गांव में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान मेले का आयोजन हुआ। महिलाओं ने चाट पकौड़ी का लुफ्त उठाकर खरीददारी की। साथ ही रामलीला में पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और लंका पति रावण के बीच युद्ध हुआ जिसमें भगवान श्रीराम के तीर से लंकापति रावण का वध हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए हापुड़ के एडिशनल एसपी मुकेश चंद्र मिश्रा ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान रावण दहन देखने के लिए लोग दूर-दूर से हापुड़ आए।
गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…
Read more


























