👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में श्री स्वामी शिव नारायण मंदिर में शुक्रवार को दशहरा के अवसर पर रावण दहन का मंचन किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा राम आरती कर रावण दहन किया गया। नगर पंचायत सभासद अनीश अहमद शेखर चौधरी ने रामलीला मंचन का फीता काटकर शुभारंभ किया जिसमें कलाकारों द्वारा सुंदर मंचन किया गया। दशहरा पर्व पर रावण का दहन किया गया जो लोगों को खूब पसंद आया। इस दौरान तमाम श्रद्धालुओं के साथ महंत होरीलाल, मनोज कुमार, राधेलाल, राजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

































