हापुड़ मंडी में राशन का चावल 26 रुपए किलो बिका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ऱाशन डिपुओं के माध्यम से मुफ्त में मिलने वाले गेहूं व चावल के वितरण का कार्य 12 सितम्बर से शुरु हो गया। इसके साथ ही राशन का चावल खऱीदने वाले माफिया सक्रिय हो उठे है और राशन चावल खऱीद का सबसे बड़ा ठिकाना भगवती गंज मंडी बना है,जहां चावल विक्रेता पहुंच रहे है।
राशन पर मिलने वाला चावल निम्न क्वालिटी का होने के कारण उपभोक्ता चावल को बाजार में बेच रहा है, जहां से मजदूर आदि खरीद कर पेट भर रहे है। चावल माफिया 26 रुपए प्रति किलो खऱीद कर 50 रुपए प्रति किलो में बेचकर भारी मुनाफा कमा रहे है।
ऱाशन के चावल का धंधा इस प्रकार होता है। कुछ उपभोक्ता तो राशन डीलर से ही 20 रुपए प्रति किलो के दाम ले लेते है औऱ कुछ उपभोक्ता सीधे बाजार में बेचते है। विक्रेता सादी पैकिंग में ले जाकर चावल बेच रहा है। चावल माफियों के ठिकाने पर मयूरी, स्कूटी, साइकिल वालों की लाइन लगी है औऱ खऱीददार चावल लेकर गोदाम में खुला ढेर लगा रहा है। नागरिकों का कहना है कि राशन की ब्ल क रोकने के लिए चावल का मुफ्त वितरण बदं कर देना चाहिए।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























