पक्काबाग मंडी में खरीदा जा रहा है राशन का चावल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मंडी पक्का बाग व भगवती गंज राशन के चावल, बाजरा व गेहूं की खरीद के सबसे बड़े अड्डे बने है। पक्काबाग व भगवती गंज में करीब एक दर्जन ठिकाने है, जहां यह धंधा हो रहा है। मुनाफे का धंधा होने के कारण ऐसे धंधेबाज भी सक्रिय है जिनके विरुद्ध मुकद्दमे दर्ज है। फिलहाल सभी आरोपी धंधेबाजों पर न्यायालय में मुकद्दमा दर्ज है।
इन ठिकानों पर राशन का चावल 28 रुपए, बाजरा 21 रुपए तथा गेहू 23 रुपए प्रति किलो धड़ल्ले से खरीदा जा रहा है। गर्मी होने के कारण उपभोक्ता बाजरा नहीं खा रहा है और बाजरा शत प्रतिशत बाजार में बिक रहा है। पिलखुवा के कृष्ण गंज से भी राशन का चावल हापुड़ आ रहा है। हापुड़ राशन के उपभोक्ता सामग्री की खपत का सबसे बड़ा ठिकाना है। मेरठ, अमरोहा, गुलावठी, खरखौदा, सपनावत से भी चावल, गेहूं व बाजरा हापुड़ आ रहा है। राशन का चावल व बाजरा आदि छोटी-छोटी पोटली में साइकिल, ई रिक्शा, स्कूटी, हाथ ठेला आदि के माध्यम से लाया जा रहा है। राशन के चावल, बाजरा आदि का जरौठी रोड पर बने अवैध गोदामों में भंडारण किया जा रहा है। अपडेट के लिए जुड़े रहे ई हापुड़ न्यूज के साथ। नागरिकों की मांग है कि गरीबों का निवाला डकारने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
हापुड़ में खुल गई है आर्यन गेटवेज़ शूटिंग रेंज : 7668494749



























