खुले बाजार में राशन का चावल हुआ 22 रुपए किलो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धान और चावल के दामों में चल रहा तेजी का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसका असर राशन के चावल पर भी पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। खुले बाजार में राशन का चावल पांच रुपए भड़क कर 22 रुपए प्रति किलो हो गया। पहले यह चावल 17 रुपए बिक रहा था।
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से बिकने वाला चावल दो तरीके से खुले बाजार में बिक रहा है। एक राशन डीलर, उपभोक्ता को प्रति कार्ड एख किलो चावल निर्धारित मात्रा से कम दे रहे है और फिर यह चावल थोड़ा-थोड़ा करके बैग में भरकर साइकिल, स्कूटी, ईरिक्शा आदि से खुले बाजार में बेचा जा रहा है। ग्रामीण इलाकों से तो राशन डीलर भरपूर मात्रा में ब्लैक में चावल बेच रहे है।
उपभोक्ता भी राशन के चावल की ब्लैकबाजी करने में पीछे नहीं है। उपभोक्ता राशन का चावल खुले आम ब्लैक में बेच रहा है। एक माह पहले राशन के चाल का दाम खुले बाजार में 17 रुपए किलो था, अब राशन का चावल 22 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225






























