हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने 5 जनवरी से होने वाले राशन वितरण का बहिष्कार करने के साथ-साथ एक जनवरी यानि सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी आह्वान किया है। इस संबंध में राशन डीलरों ने जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार पटेल को मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा है।
राशन डीलरों का कहना है कि सरकार ने वन नेशन वन कार्ड की सुविधा शुरू कर दी है लेकिन इसके बावजूद भी उत्तर प्रदेश में सबसे कम 90 रुपए कमीशन राशन डीलर को दिया जा रहा है जिसकी वजह से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और राशन डीलरों को परिवार का पालन पोषण करने में समस्या आ रही है जबकि अन्य राज्यों में यह कमीशन ढाई सौ रुपए तक मिल रहा है।
राशन डीलरों की मांग है कि मिलने वाले आवंटन पर छिजन भी स्वीकृत किया जाए। उनका कहना है कि खाद्यान्न एक बार तोलकर मिलता है और उन्हें एक कट्ठा कई बार तोल कर देना पड़ता है। सिंगल डोर स्टेप डिलीवरी लागू हुए 1 साल से भी अधिक का समय हो चुका है लेकिन छोटे वाहनों से अभी तक खाद्यान्न भेजने की व्यवस्था नहीं कराई गई है जिसकी वजह से दुकानदार मजबूरन अपने खर्चे पर राशन की दुकान तक खाद्यान्न ले जा रहा है। फ्री राशन की घोषणा के साथ ही राशन डीलरों के लाभांश प्रत्येक महीने देने का आश्वासन दिया था लेकिन यह लाभांश कई महीने इकट्ठा होने पर भी नहीं मिल रहा। हड़ताल पर गए राशन डीलरों का कहना है कि राशन डीलर व उनके परिजनों को जीवन बीमा की सुविधा मिलनी चाहिए। एमडीएम, एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय, आंगनबाड़ी का 2001 से 2014 तक का किराया मिलना चाहिए।
अपनी मांगों के समर्थन में राशन डीलरों ने जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार को ज्ञापन दिया। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, मीडिया प्रभारी तरुण कंसल, सव्वीर अहमद, नरेश कुमार, गौरव, सिराजुद्दीन, उमाशंकर शर्मा, जगवीर सिंह मलिक, हेमंत सैनी, राम किशन हरित, अनीस, सचिन कुमार, कवर जहां, राजेंद्र पाल, सुरेंद्र कोर, गुल मोहम्मद, बब्बू, यादवेन्द्र, रोहतास कुमार, बाबूराम, सहित अनेक कोटेदार शामिल थे।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























