हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के राशन डीलर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की उस घोषणा को ठेंगा दिखा रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि गरीब के निवाले पर डाका नहीं डाल सकेंगे माफिया। यानि कि राशन डीलर ही गरीबों के हक मार कर निवाले को माफियों के हलक में उतार रहे है। गरीबों का हक मरने पर आए दिन शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्थित राशन डिपुओं पर उपभोक्ता हंगामा करते रहते है। खाद्य आपूर्ति विभाग दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई भी करता है, परंतु यह कार्रवाई ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है जिस कारण राशन डीलरों व माफियों के हौसले बुलंद है।
जनपद हापुड़ में 2.15 लाख पात्र गृहस्थी तथा 8.805 अंत्योद्य कार्ड धारक हैं जिन्हें सरकार मुफ्त गेहूं, चावल व अन्य उपभोक्ता सामग्री हर माह उपलब्ध करा रही है। राशन डीलर बड़े ही चालाकी के साथ उपभोक्ता को एक-एक किलो गेहूं व चावल कम दे रहे है। जागरुक उपभोक्ता तो हंगामा करता है, परंतु भोला-भाला उपभोक्ता चुपचाप सहन कर लेता है।
राशन डीलरों द्वारा एकत्र गरीबों के निवाले को टुकड़ों में माफियों के ठिकानों पर रिक्शा, स्कूटी, बाइक द्वारा पहुंचा दिया जाता है। हापुड़ राशन के गेहूं व चावल के खपत की सबसे बड़ी मंडी बन चुका है, इसलिए मेरठ, बुलंदशहर, अमरोहा जनपद से भी गरीबों का निवाला हापुड़ पहुंच रहा है। उपभोक्ताओं ने प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























