बृजघाट टोल पर 8 अप्रैल से दरे बढ़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बृजघाट टोल पर वाहनों को आवागमन पर 8 अप्रैल की मध्यरात्रि से टोल टैक्स की दरों में वृद्धि हो जाएगी।
इसके अतिरिक्त टोल प्लाजा से 20.00 किमी के भीतर रहने वाले स्थानीय गैर वाणिज्यिक वाहन (जिनके पास अपना यांत्रिक वाहन है) के लिए उपर्युक्त टोल प्लाजा पर वर्ष-2023-24 के लिए प्रति कैलेंडर मासिक पास की दर 330 रुपए प्रति माह होगी।
बृजघाट टोल पर प्लाजा पर निम्न रियायत उपलब्ध है-
1.शुल्क भुगतान करने की अवधि से 24 घंटे में वापसी यात्रा के लिए सभी प्रकार के वाहनों के लिए (25% छूट)।
- शुल्क भुगतान की दिनांक से एक माह के समय में 50 या अधिक एक तरफा यात्राओं के ले सभी प्रकार के वाहनों के लिए (33% छूट)।
3.टोल प्लाजा से 20 किमी के भीतर रहने वाले व्यक्ति जिसने अपने वाहन का पंजीकरण गैर वाणिज्यिक प्रयोजनों के लिए किया है उनके लिए मासिक पास की दर 330 रुपए प्रति कैलेंडर माह होगी।
- टोल प्लाजा स्थित जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों (राष्ट्रीय परमिट को छोड़कर) के लिए (50% छूट)।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606




























