
👁 0 views Views
नाबालिग से किया दुष्कर्म, अब 20 साल जेल में करेगा कसरत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):न्यायालय ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को सश्रम 20 वर्ष का कारावास व दस हजार रूपए के अर्थदण्ड की सजा दी है।
उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान में चिन्हित महिला सम्बन्धी अपराधों में आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाये जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म करने के अभियोग में एक आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया।अभियुक्त थाना बाबूगढ के गांव सिमरौली का प्रदीप उर्फ खट्टे है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































