👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना में दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
बता दें कि थाना धौलाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में एक नाबालिग अपने मामा की बेटी के साथ खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक मौके पर पहुंचा और दोनों को बहला-फुसलाकर जंगलों में ले गया। जहां आरोपी ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390






























