22 जनवरी को रामलीला समिति निकालेगी भव्य यात्रा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):अयोध्या धाम में 22 जनवरी 2024,सोमवार को श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के विश्व के पर्व पर श्री रामलीला समिति (रजि) हापुड भव्य श्रीराम शोभा यात्रा 22 जनवरी को दोपहर में श्री देवी मंदिर से दोपहर 1:00 बजे प्रारम्भ होगी।उक्त जानकारी समिति प्रधान रविद्र कुमार गुप्ता (विहिप) ने दी।
समिति के महामंत्री विनोद वर्मा ने बताया कि शोभा यात्रा कि श्री मंशा देवी मंदिर से कोठी गेट, कसेरठ बाजार ,बड़ी मंडी,पक्का बाग, अतरपुरा चौपला, रेलवे रोड, तहसील, से होकर श्री रामलीला मैदान पहुँचेगी, रामलीला मैदान को भी सजाया जा रहा है। लाईटिंग से व्यवस्य रोजी, आतिशबाजी होगी, भजन होगें।
पंचवटी राममंदिर में 21 जनवरी को श्री राम चरित मानस का अखण्ड पाठ होगा। 22 जनवरी को अखण्ड समाप्त होगा और 6.00 बजे पूर्ण बाद प्रसाद वितरण होगा।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























