
शाहपुर फगोता में रामचरित मानस पाठ प्रारंभ
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): पिलखुवा के गाँव शाहपुर फगोता में रामचरित मानस पाठ प्रारंभ जारी है। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम शाहपुर फगोता में मंगलवार, 15 अगस्त से रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान गाँव के बालाजी मंदिर प्रांगण में प्रत्येक दिन सायं 5 बजे से रात 10 बजे तक बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो रहा है। इस अवसर पर ग्रामवासी बुजुर्ग, युवा एवं महिलाएँ संपूर्ण मनोयोग के साथ सहभागिता कर रहे हैं। विशेष बात यह है कि न केवल गांव के लोग, बल्कि आसपास के गाँवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस पाठ में भाग लेने के लिए पहुँच रहे हैं।
गाँव के हर घर में इस आयोजन को लेकर एक अलग ही उल्लास का वातावरण है। शाम को जब पाठ आरंभ होता है तो पूरा वातावरण भगवान राम के भजनों और रामचरित मानस के पावन छंदों से गूँज उठता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और उनके त्याग का संदेश समाज तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भरत ने अपने भाई श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति और समर्पण दिखाया, वही आदर्श आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























