👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में स्थित वार्ड नंबर 6 में रामायण का पाठ किया गया। 24 घंटे तक चले इस रामायण पाठ में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। धार्मिक समारोह में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुओं ने भंडारे में भी भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
आपको बता दे कि वार्ड नंबर 6 में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया जहां बाबूगढ़ समेत दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। संयोजक डॉक्टर संजीव पवार मेरठ वाले और पंडित वी के वशिष्ठ छावनी वालों के द्वारा यह रामायण पाठ आयोजित किया गया। वहीं बाबूगढ़ के ब्रिगेडियर संजीव भल्ला को शौल ओढाकर सम्मानित किया गया।





























