👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज बसों में राम धुन और राम भजन सुनाई देगा जिससे माहौल राममय हो सके। ऐसे में हापुड़ डिपो से भी म्यूजिकल सिस्टम लगी निगम और अनुबंधित बसों का विवरण मांगा गया है। आपको बता दें कि हापुड़ डिपो के बेढ़े में 112 बसे हैं जिनमें से 98 बस निगम की है और 14 अनुबंधित बसें हैं। निगम की नई 31 बसें और 14 अनुबंधित बसों में पहले से ही म्यूजिक सिस्टम लगा हुआ है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811



























