
स्कूल चलो अभियान के लिए रैली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तगासराय स्थित रामनिवास स्मारक बालिका इन्टर कालिज, हापुड़ में प्रधानाचार्या सिम्पी वर्मा द्वारा छात्राओं के प्रवेशोत्सव के तहत छात्राओं का पारम्परिक तरीके से तिलक लगाकर, टॉफी तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा स्कूल चलो अभियान के तहत स्लोगन, बैनर एवं बैड़ के बच्चों द्वारा रैली निकाली गयी। प्रधानाचार्या | द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया तथा अधिक से अधिक ड्रापआउट ( स्कूल छोडने वाली) छात्राओं के अभिभावकों और समुदाय को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरुक करना एवं बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम में सहा० अध्यापिका प्रीति श्रीवास्तवा, रचना, वैशाली आर्य, पूनम रानी, श्रीमती सुनीता रानी, रेखा रानी, नीतू त्यागी, शैली शर्मा, विजय लक्ष्मी त्यागी, कुमारी कंचन, पूनम त्यागी, मुक्ता सिंह, कु० राखी, नवीन राणा, प्रीति आदि का सहयोग रहा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




























