
👁 0 views Views
हापुड़ पहुंचे राकेश टिकैत का भव्य स्वागत
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर,अमित कुमार(ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के शनिवार को हापुड़ में पहुंचने पर किसानों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। किसान नेता राकेश टिकैत शनिवार को महापंचायत को सम्बोधित करने के लिए हापुड़ के नवीन मंडी स्थल पर पहुंचे। महा पंचायत में जनपद हापुड़ के कोने-कोने से किसान व महिलाएं बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों के द्वारा पहुंचे है। किसान नेता राकेश टिकैत एक खुली कार में सवार होकर हापुड़ पहुंचे और फिर स्वयं ट्रैक्टर चलाकर महापंचायत में शामिल हुए।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601































