👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapur news.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए गुरूवार को रेल मंत्री भारत सरकार अश्वनी वैष्णव से दूरभाष पर वार्ता कर 3 माह के लिए स्थगित राज्य रानी एक्सप्रेस को चलाने का अनुरोध किया था। उनके अनुरोध पर रेल मंत्री ने राज्यरानी एक्सप्रेस को चलाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए हैं। दिनांक 3 दिसंबर 2022 को प्रातः काल अपने निर्धारित समय पर यह ट्रेन मेरठ से लखनऊ को जाएगी।





























