निजामसर में राजीव गांधी का जन्म दिन मनाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): राजीव गांधी डिग्री कॉलेज मुरादपुर निजामसर में रविवार को भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गाँधी का जन्मदिवस धूम धाम से मनाया गया। संस्था के सचिव वीरेंद्र सिंह ने स्व० राजीव गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बच्चों को राजीव गाँधी के अभूतपूर्व योगदान के विषय में बतायाI संस्थान के सभी अध्यापकों ने भी राजीव गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये तथा प्रमोद कुमार ने बच्चों को बताया कि इन्फॉर्मेशन टेक्नालजी को हमारे देश मे लाने वाले महापुरुष स्व० राजीव गाँधी जी ही थे जिनके अथक प्रयासों का परिणाम यह है कि आज भारत के घर – घर में प्रत्येक व्यक्ति पर मोबाइल फोन व अनेक इन्फॉर्मेशन टेक्नालजी के उपकरण उपलब्ध हैI इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डा० के० सिंह, नितिन सिंह, रवीन्द्र कुमार, शिवकुमार, राजीव त्यागी, परवेज खान, सुनील कुमार, सियानन्द सैनी, आर० के० टण्डन, हार्दिक टण्डन, राहुल कुमार, नरेश कुमार, अंकित गुप्ता, योगेश शर्मा, आरती शर्मा, निकिता, नेहा त्यागी, शिफा सैफी, रवीना पाल, रूबी सैनी, प्रिया चौधरी, आदि उपस्थित रहे I
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























