👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद् में तैनात मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव का शासन ने प्रमोशन करते हुए बरेली नगर निगम का जोनल सेनेटरी अधिकारी बनाया है जिसके बाद राजेश यादव को बधाई देने वालों का तांता लगा है.बताते चलें कि राजेश यादव ने 2018 में हापुड़ में मुख्य सफाई निरीक्षक का पदभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल में सफाई व्यवस्था को लेकर हापुड़ नगर पालिका ने देश व प्रदेश में स्वच्छता अभियान में अव्वल स्थान प्राप्त किया था।
























