
हापुड़ में निकला इंद्रधनुष
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को धूप के साथ जोरदार बारिश हुई। इसके पश्चात शाम के समय हापुड़ में इंद्रधनुष दिखाई दिया जिसे देखने के लिए लोग अपने घरों की छत पर चढ़ गए और इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
हापुड़ में सोमवार की अपराह्न इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद करने के लिए कुछ लोग सड़कों और तो कुछ मैदान में आ गए जिन्होंने इस मनमोहक दृश्य की वीडियो रिकॉर्डिंग की। कुछ ने तो सेल्फी भी ली। आपको बता दें कि हापुड़ में सोमवार को दोपहर के समय धूप के दौरान तेज बारिश आई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं बारिश के बाद आसमान में रेनबो निकल आया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























