👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को हुई बारिश ने प्रदूषण को धो डाला। हवा का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधर गया जिससे लोगों ने स्वस्थ हवा में सांस ली। आपको बता दें कि शनिवार से ही हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी रहा। रविवार सुबह भी जनपद हापुड़ के बाबूगढ़, पिलखुवा, सिंभावली, हाफिजपुर आदि क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही एयर क्वालिटी इंडेक्स भी सुधर गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तो अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना रहा।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700






























