हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : होली के त्योहार पर रेल यात्रियों को किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है. हापुड़ स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन का ठहराव होगा. स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 04412 आनंद विहार सहरसा और ट्रेन संख्या 04411 सहरसा आनंद विहार का ठहराव होगा जिसका संचालन 11 मार्च से 22 मार्च तक जारी रहेगा.
बता दें कि ट्रेन का संचालन आरक्षण के आधार पर किया जाएगा. यात्रियों का सफर आसान बने इसके लिए यह कदम उठाया गया है जिसमें जनरल टिकट पर यात्रा नहीं हो सकेगी. बता दें कि स्पेशल ट्रेन होने की वजह से इस ट्रेन का किराया भी सामान्य से करीब डेढ़ गुना अधिक हो सकता है. साथ ही आपको बता दें कि पूर्वांचल के यात्रियों का भी रेलवे विभाग ने पूरा ख्याल रखा है जिसके चलते कोहरे के कारण निरस्त की गई पांच जोड़ी ट्रेनों का भी एक मार्च से संचालन शुरू हो जाएगा.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288































