तीन करोड़ से होगा रेलवे माल गोदाम का जीर्णोद्धार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे माल गोदाम का जीर्णोद्धार करने की कवायद शुरू हो गई है। दोनों दिशाओं में 100-100 मीटर प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाई जाएगी। माल गोदाम की कुल 200 मीटर लंबाई बढ़ेगी। इसके लिए रेलवे करीब तीन करोड़ रुपए खर्च करेगा। माल गोदाम की जीर्णोद्धार के लिए टेंडर भी जारी हो गया है। इस माह के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
हापुड़ रेलवे माल गोदाम में दूसरे राज्यों से मालगाड़ी द्वारा सीमेंट, गेहूं, यूरिया आदि माल उतारा जाता है। ऐसे में माल गोदाम के जीर्णोद्धार की तैयारी चल रही है। बरसात के दौरान खराब शेड की वजह से लोगों को परेशानी होती है और पानी टपकता रहता है। रेलवे माल परिवहन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। तीन करोड़ रुपए की लागत से माल गोदाम का जीर्णोद्धार होगा जिसका टेंडर भी जारी किया जा चुका है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500



























