
रेलवे कर्मचारियों ने धरना दिया
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन शाखा हापुड़ के तत्वावधान में शुक्रवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मांगों को लेकर रेल कर्मचारियों ने धरना दिया और नारेबाजी की।
हापुड़ शाखा के अध्यक्ष केदार मीना व सचिव अमित कुमार ने बताया कि संगठन की प्रमुख मांग है की पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। ठेकेदार व्यवस्था बंद की जाए तकनीकी विभाग के कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस का भुगतान किया जाए। आठवीं पे कमीशन को लागू किया जाए। कोरोना काल के डीए का भुगतान करें। रेलवे का निजीकरण रोका जाए।
इस अवसर पर सुशील, विजेंद्र, इमरान, श्याम सिंह नेगी, संदीप, प्रशांत शर्मा, दिनेश जोशी सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



























