हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ में नकली सीमेंट बेचने का मामला सामने आया है जिसके बाद नामी कंपनी ने पुलिस के साथ मिलकर दुकान में छापा मारा जहां से नकली सीमेंट बरामद हुआ है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।
जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर सुरेश प्रजापति की सीमेंट की दुकान है। सुरेश पर कंपनी का नकली सीमेंट बेचने का आरोप है। बुधवार को जेके सीमेंट कंपनी के पदाधिकारी हापुड़ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छापा मारा जहां से नकली सीमेंट के कट्टे बरामद हुए। बताया जा रहा है कि दुकानदार लालच के चलते सीमेंट के कट्टों में पुट्टी भरकर बेच रहा था।
हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बताते चलें कि पुलिस कॉपीराइट एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
ज्ञात हो कि इससे कुछ दिन पहले जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डुप्लीकेट कपड़ा बेचने के मामले में गढ़ पुलिस ने मीना क्लॉथ एंपोरियम के संचालक अश्विनी कुमार तथा आर्य साड़ी कलेक्शन के संचालक अनिल कुमार आर्य के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट तथा आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























