हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान में रात जिला आबकारी अधिकारी हापुड़ द्वारा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 धौलाना, हापुड़ वी0के0सिंह मय हमराहीयान व थाना पिलखुआ की चौकी HPDA पुलिस स्टाफ के साथ संयुक्त टीम द्वारा थाना पिलखुवा के अंतर्गत संदिग्ध गाँव शाहपुरफगौता में दविश दी.इस दौरान कुलदीप उर्फ टिटा, नितिन उर्फ निक्की,ओमकार,धर्मपाल (फरार)के घर से 22 पव्वा देशी शराब बरामद हुई ।अभियुक्त धर्मपाल के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 व 420 IPC में थाना पिलखुवा में मुकदमा पंजीकृत किया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ , थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गढ़मुक्तेश्वर थानान्तर्गत स्याना चौपला से हापुड़ की ओर दिल्ली मुरादाबाद हाइवे पर एस के ईंट भट्ठे के पास किराना स्टोर पर दीपक पुत्र प्रेम चंद्र को टीवीएस स्कूटी वाहन संख्या पर 25 पव्वे मिस इंडिया ब्रांड देशी अवैध रूप से मदिरा परिवहन एवं विक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त वाहन व अवैध मदिरा को कब्जे में लेते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं 60/72 में मुकदमा पंजीकृत करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099






























