हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की कोठी गेट पर स्थित न्यू नगर पालिका मार्केट में गैलेक्सी फार्मासिस्टिकल के यहां ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला अग्रवाल ने छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि नारकोटिक्स श्रेणी में आने वाली दवाइयां को बिना शेड्यूल एच-1 रजिस्टर पर अंकित कर बेची जा रही थी। ड्रग इंस्पेक्टर की छापामार कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
शुक्रवार को जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा न्यू पालिका मार्केट में स्थित एक दवाई विक्रेता के यहां से दवाइयां के नमूने लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि नारकोटिक्स श्रेणी में आने वाली दवाइयां को बिना अंकित किए दिए जाने पर उन दवाई की बिक्री करने पर रोक लगाई है। नारकोटिक श्रेणी में आने वाली एप्राजोलाम, कॉलोनेजीपाम आदि दवाइयां बिना शेड्यूल एच-1 रजिस्टर पर अंकित किए बिना बेची जा रही थी। सूचना पर छापा मारा गया तो दवाइयों की बिक्री का रजिस्टर में विवरण नहीं था। इसके बाद इन दवाइयां की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। साथ ही दो दवाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314




























