👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में स्थित बृजघाट पर एसडीएम अरविन्द कुमार द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ एक गेस्ट हाउस पर छापा मारा. इस दौरान तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले जिन्हें देखकर टीम दंग रह गई. जिस दौरान टीम ने छापा मारा उस दौरान पाया कि तीन अलग-अलग कमरों में तीन युवक युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में है. उसके बाद सभी को कोतवाली भेज कर गेस्ट हाउस को सील कर दिया और परिजनों को मामले की जानकारी दी.
वहीं इससे पहले भी ब्रजघाट पर एक गेस्ट हाउस में कुछ दिन पूर्व टीम ने छापा मारा था जहां से दो युवक और युवतियों को पकड़ा गया था. बृजघाट में और भी गेस्ट हाउस संचालक है जहां अनियमितता बरती जा रही है.
BEST SHOT SHOOTING ACADEMY में युवतियों का एडमीशन FREE: 7668494749






























