👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगरा के एक चांदी के बर्तन व सिक्के के बड़े कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद हापुड़ के ज्वैलर्स में हड़कंप मचा है। हापुड़ के ज्वैलर्स ने के.एस. ब्रांड के बर्तन व चांदी के सिक्के हटा दिए है।
आगरा के मशहूर व्यापारी बाबी अग्रवाल का के.एस. ब्रांड नाम से चांदी के सिक्के व बर्तन आदि का बड़ा कारोबार है। इस ब्रांड के सिक्के व बर्तन हापुड़, दिल्ली, बुलंदशहर व अलीगढ़, मेरठ आदि शहरों में बिक्री की जाती है। आयकर विभाग की एक टीम ने आगरा में बाबी अग्रवाल के ठिकानों पर छापा मार कर सिक्के व बर्तनों का भारी स्टाक पकड़ा है। आयकर विभाग ने लेपटाप, कम्प्यूटर, हार्डडिस्क व कागजात पकड़े है जिनकी जांच की जा रही है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























